BREAKING

व्यापार

पान मसाला-तंबाकू उद्योग के लिए नई कर क्रांति: MRP आधारित जीएसटी व्यवस्था एव मशीन कैपेसिटी आधार पर सेस लागू

रायपुर। तारवानी एंड एसोसिएट्स द्वारा आयोजित ‘आर्टिकल स्टडी मीट’ में पान मसाला एवं तंबाकू उद्योग पर लागू होने वाली नई जीएसटी एवं सेस व्यवस्था पर एक विस्तृत और ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया इस सत्र का वक्ता आर्टिकल लोकेश अग्रवाल थे । इस सत्र की शुरुआत इस मूल प्रश्न से की गई कि भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 से तंबाकू और पान मसाला उद्योग के लिए लागू की जाने वाली नई कर व्यवस्था का उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

भारत सरकार द्वारा GST Compensation Cess के चरणबद्ध समापन के बाद, नई कर व्यवस्था के तहत इन उत्पादों पर 40% की एक समान GST दर लागू की गई है । अब कर की गणना MRP आधारित मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार बैकवर्ड कैलकुलेशन से की जाएगी, और घोषित खुदरा बिक्री मूल्य (MRP) ही कर निर्धारण का आधार होगा। यदि एक से अधिक MRP घोषित हैं, तो सबसे अधिक MRP को मान्य किया जाएगा।

साथ ही, Health Security से Security Cess (HSNS Cess) लागू की गई है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण और राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए संसाधन जुटाना है। यह सेस उत्पादन या बिक्री पर नहीं बल्कि पैकिंग मशीन की क्षमता पर आधारित होगी, और प्रति मशीन प्रति माह देय होगी, भले ही उत्पादन कम हो या अस्थायी रूप से बंद हो।

नई प्रणाली के तहत फैक्ट्री-वाइज अनिवार्य पंजीकरण, मशीनों का विस्तृत डिक्लेरेशन, चार्टर्ड इंजीनियर प्रमाणन, विभागीय भौतिक सत्यापन, और पैकिंग एरिया में CCTV निगरानी जैसी कड़ी अनुपालन व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं। इसके अतिरिक्त मासिक भुगतान, नियमित रिटर्न फाइलिंग, और विलंब पर ब्याज एवं दंड के सख्त प्रावधान किए गए हैं।

यह सुधार लेन-देन आधारित कराधान से हटकर नियंत्रण-आधारित एवं क्षमता-आधारित कराधान की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिसका उद्देश्य राजस्व संरक्षण, कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण और स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करना है।

सत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं आर्टिकल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सीए चेतन तारवानी, सीए सिद्धांत माखीजा, सीए सुरक्षा तारवानी, सीए अविनाश लेखवानी, सीए मधुर विरानी, वंशिका अग्रवाल, वंश थौरानी, तुषार सिंह राजपूत, कशिश ऐलसिंघानी, कोमल राठी, मनीष असलानी, देवेश गिधवानी, मुस्कान नारा, आर्ची नानवानी, यक्षा चावला, प्रशांत माथानी, वरुण खूबचंदानी, नाज़िया, मुस्कान शर्मा और प्रियंशु सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts