BREAKING

छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल में प्रति लीटर वैट टैक्स में 50 प्रतिशत तक की कटौती एवं सेस को हटाकर महंगाई से राहत दे सरकार

CG Khabar : रायपुर। पेट्रोल-डीजल में वैट टैक्स 50 प्रतिशत तक कटौती एवं सेस को पूरी तरह खत्म करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों ने महंगाई को तेज किया है जिससे हर वर्ग परेशान है। इस वक्त सरकार को पेट्रोल में 27 प्रतिशत एवं डीजल में 25 प्रतिशत लगने वाले वैट में 50 प्रतिशत तक कमी करना चाहिये, इसके अलावा सेस को खत्म करना चाहिये। वर्तमान में पेट्रोल में 22 रु. एवं डीजल में 20 रु. प्रति लीटर टैक्स जनता से वसूला जा रहा है। डीजल की महंगाई के चलते ट्रांसपोर्ट भाड़ा, यात्री किराया बढ़ाने की मांग हो रही है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। तेल, नमक, शक्कर, खाद, दवाई, टायर ट्यूब, सब्जी-भाजी, दाल, चांवल, दूध सहित सभी अतिआवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि होगी। खेती में लागत मूल्य बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामो में असर पड़ेगा। जिसका सीधा असर गरीब तबका रोज कमाने खाने वाले मध्यवर्ग पर पड़ेगा। सरकार को इस विपरीत समय में जनता को राहत देने वैट टैक्स में तत्काल कटौती करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डीजल संकट एवं महंगाई के चलते ट्रांसपोर्ट, यात्री परिवहन सेवा, खेती-किसानी, उद्योग, होटल, व्यवसायी सभी परेशान है। इस कठिन समय में सरकार पेट्रोल-डीजल से राजस्व अर्जित करने का मोह छोड़े, जनता को महंगाई से राहत देने कड़े कदम उठाये। जनहित में तत्काल पेट्रोल-डीजल के वैट टैक्स में 50 प्रतिशत से अधिक कमी का आदेश दे। सरकार की प्राथमिकता मुनाफाखोरी नहीं जनता को राहत देना होना चाहिए। टैक्स कमी होने से व्यापार- व्यवसाय में तेजी आयेगी। बिजली के दाम भी कम होंगे। रोजगार छीनने का भय खत्म होगा।

Related Posts