रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ढाई वर्ष की विकास यात्रा के दौरान सड़क, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिली है। विधायक पुरन्दर मिश्रा के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के माध्यम से कुल 438 विकास कार्यों के लिए ₹1722.40 करोड़ की विभागीय समेकित राशि का प्रावधान अथवा स्वीकृति हुई है। इनमें 320 कार्य पूर्ण, 78 कार्य प्रगतिरत तथा 40 कार्य प्रारंभ या प्रक्रियाधीन हैं।विधायक मिश्रा ने कहा कि “विकास के साथ विश्वास और जनसेवा के साथ संकल्प” को आधार बनाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों का लगातार दौरा किया गया। नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण की दिशा में पहल की गई।कनेक्टिविटी और यातायात परियोजनाओं को रफ्ताररायपुर उत्तर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कचना-खम्हारडीह रेलवे ओवरब्रिज को ढाई वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया है। ₹39.44 करोड़ की लागत से निर्मित यह ओवरब्रिज पूर्ण हो चुका है और 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका लोकार्पण किया।इसके अलावा जी.ई. रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक, तेलीबांधा तक ₹152.34 करोड़ के फ्लाईओवर की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। खालसा स्कूल-पंडरी-मोवा थाना मार्ग पर ₹564.98 करोड़ के फ्लाईओवर ब्रिज, शंकर नगर क्षेत्र में ₹160.63 करोड़ के ग्रेड सेपरेटर तथा देवेंद्र नगर-मंडी गेट-कापा मार्ग पर ₹55.79 करोड़ के अंडरब्रिज के प्रस्ताव भी विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन हैं।मोवा अंडरपास से लाभांडी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 तक मार्ग निर्माण के लिए सर्वेक्षण एवं प्राक्कलन की प्रक्रिया जारी है। इस परियोजना में छह ओवरब्रिज/डबल डेकर ब्रिज का प्रावधान प्रस्तावित है।लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों का कुल महायोग ₹1295.71 करोड़ बताया गया है।स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोरस्वास्थ्य क्षेत्र में 700-बेड मेडिकल कॉलेज भवन एवं उपकरण व्यवस्था के लिए ₹376 करोड़ की परियोजना प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा सिकल सेल परियोजना के लिए ₹81 करोड़, डॉक्टरों के हॉस्टल के लिए ₹61 करोड़, कैंसर हॉस्पिटल एक्सटेंशन के लिए ₹40 करोड़ सहित पी.जी. गर्ल्स हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल तथा क्लास-3 एवं क्लास-4 कर्मचारियों के आवास से जुड़े कार्यों को भी गति दी जा रही है।शिक्षा और सामाजिक अधोसंरचना का विस्तारविधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के साथ पुस्तकालय, लैब, स्टूडियो और रीडिंग रूम जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण से जुड़े कार्य भी विकास योजना में शामिल हैं।नगर निगम के 401 कार्य, 307 पूर्णनगर निगम के माध्यम से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 401 विकास कार्यों पर काम हुआ है। इनमें 307 कार्य पूर्ण, 68 प्रगतिरत तथा 26 कार्य प्रारंभ या प्रक्रियाधीन हैं। वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से 19 कार्यों के लिए ₹1.89 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई, जिनमें 12 कार्य पूर्ण और 7 प्रगतिरत हैं।नगर निगम चुनाव से पहले भी विकास को मिली गतिविधायक मिश्रा के अनुसार, नगर निगम चुनाव से पहले 22 वार्डों वाले क्षेत्र में पहले वर्ष में ₹22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई। परिसीमन के बाद रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अब 16 वार्ड हैं। भाजपा की ओर से इनमें से 14 वार्डों में जीत को विधायक ने जनता के विश्वास और विकास कार्यों के प्रति समर्थन का प्रतीक बताया।₹160.62 करोड़ के कार्य प्रस्तावितआने वाले समय में रायपुर उत्तर में करीब ₹160.62 करोड़ के प्रमुख विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें खम्हारडीह में 25 डब्ल्यू उच्च स्तरीय जलागार के लिए ₹23.34 करोड़, अग्रसेन चौक के पास भैंसथान में वर्किंग वूमेन हॉस्टल के लिए ₹17 करोड़, सड़क-नाली-पुलिया-नाला एवं भवन निर्माण के लिए ₹35.28 करोड़, ग्रास मेमोरियल स्कूल मैदान में खेल मैदान के लिए ₹15 करोड़, पंडरी कमर्शियल कैंपस के लिए ₹67 करोड़ तथा गीतांजली नगर एवं गायत्री नगर में पक्का नाला, नाली एवं पुलिया निर्माण के लिए ₹3 करोड़ शामिल हैं।“जनता का विश्वास हमारी ताकत”विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में सड़क, यातायात, जल निकासी, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी प्रक्रियाधीन परियोजनाओं को गति देने के साथ स्थानीय स्तर की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर भी लगातार काम किया जाएगा।उन्होंने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ रायपुर उत्तर को और बेहतर, विकसित एवं सुविधा-संपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।”विधायक ने विकास यात्रा में सहयोग और विश्वास के लिए क्षेत्र की जनता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक पुरन्दर मिश्रा बोले—जनता का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत; सड़क, यातायात, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर
सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें
-ADS-










