BREAKING

राशिफल

12 अगस्त का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, फिर भी इन 3 राशियों के लिए सावधानी की सलाह


साल 2026 का अंतिम और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टिकोणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। भारतीय समयानुसार ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। रात के समय होने के कारण यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और न ही ग्रहण से जुड़े पारंपरिक नियमों का पालन आवश्यक माना जाएगा। हालांकि, ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहण का प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकता है।


यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है। उनके अनुसार, कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान कार्यस्थल, आर्थिक मामलों और यात्राओं में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।


कर्क राशि
के जातकों पर ग्रहण का सीधा प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, बढ़ते काम के दबाव से मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी या भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी गई है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।


धनु राशि के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और व्यापार की गति धीमी पड़ने की संभावना जताई गई है। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। संपत्ति या किसी बड़ी खरीदारी में रुकावटें आ सकती हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।


मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अचानक बढ़ने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। किसी भी नए निवेश या वित्तीय निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कार्यों में देरी से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। वहीं, परिवार का सहयोग इस दौरान राहत देने वाला साबित हो सकता है।


नोट: ज्योतिषीय प्रभाव और राशिफल पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित होते हैं। इन्हें व्यक्तिगत विश्वास के संदर्भ में देखा जाना चाहिए

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts