छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी का film का ट्रेंट जारी है और इस बिच एक फिल्म 7 अगस्त को आने वाली थी बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लोक परलोक फिलहाल इसके प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है, 7 अगस्त को रिलीज नहीं हो पाएगी इसका कारण फिल्म का सेंसर ना हो पाना बताया गया।
लोक परलोक फिल्म के निर्माता और पूरी टीम ने फिल्म के प्रदर्शित न होने पर खेत व्यक्त करते हुए पोस्ट जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा हैफिल्म का इतना प्रचार प्रसार, मीटअप, पॉडकास्ट और न जाने क्या-क्या करने के बाद वक्त पर फिल्म का सेंसर ना हो पाना सोचने का विषय है, जब फिल्म सेंसर ही नहीं हो पाई है तो फिर प्रदर्शन की तिथि कैसे घोषित कर दी गई, यही बात छत्तीसगढ़ी सिनेमा में चर्चा का विषय बन गई है।
………………………………………………………………………………………………………………………………………………
प्रिय दर्शकों एवं शुभचिंतकों,
सेंसर नहीं होने के कारण हमारी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “लोक परलोक” का 07 अगस्त को निर्धारित प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।
इस निर्णय से आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। आपके द्वारा मिले अपार स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए “लोक परलोक” की पूरी टीम आपका हृदय से आभार व्यक्त करती है।
हमें विश्वास है कि आगे भी आपका यही प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग हमें मिलता रहेगा। शीघ्र ही नई रिलीज़ तिथि की घोषणा की जाएगी।
सादर,
अशोक तिवारी एवं
लोक परलोक की पूरी टीम
………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………










