BREAKING

छत्तीसगढ़

जवानों ने नक्सलियों के 2 टॉप कमांडर का किया ढेर, मुठभेड़ जारी

बीजापुर के नेशनल पार्क में तीन दिनों से लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत जवानों और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। बता दे की जवानों और नक्सलियों के बीच तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए हैं। इतना ही नहीं तीन दिन से हो रही मुठभेड़ में जवानों ने 2 टॉप कमांडर समेत 4 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जवानों ने अब तक चार नक्सलियों को ढेर किया है, जिसमे 2 टॉप नक्सल कमांडर है। वहीं नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन अब भी जारी है। जवानों और नक्सलियों के बीच रात भर से मुठभेड़ हो रही है। वहीं गुरूवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली नेता और तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य भास्कर को मार गिराया। भास्कर पर कुल 45 लाख रुपए का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सलियों के ‘तेलंगाना स्टेट कमेटी’ की विशेष कमेटी के सदस्य भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू (45) को मार गिराया।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts