CG kanker News | शिवसेना( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) कांकेर जिला द्वारा कहा गया है कि प्रदेश के अंदर रेत माफिया पर लगाम लगाने हेतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा यह कहा गया था की रेत माफिया पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी एवं अवैध रेत उत्खनन, परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा किंतु छत्तीसगढ़ सरकार का यह आदेश कांकेर जिला में लागू नहीं हो रहा है। कांकेर जिला के दुर्गकोदल ब्लॉक एवं चारामा ब्लॉक एवं कांकेर जिला के अधिकांश क्षेत्र में रेत माफिया द्वारा खुलेआम बिना वैध दस्तावेज एवं बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध उत्खनन करके हजारों ट्रक, हाईवा अवैध रेत प्रतिदिन निकालकर अन्य प्रदेशों एवं रायपुर, भिलाई, धमतरी ले जाकर ऊंचे दरो पर बेचा जा रहा है ।इस पूरे रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन की जानकारी कांकेर जिला के खनिज विभाग को होने के बाद भी कांकेर जिला का खनिज विभाग आंख मुदकर सो रहा है। समाचार पत्र के माध्यम से शिवसेना (उद्धव वाला साहब ठाकरे ) कांकेर जिला खनिज विभाग से मांग करती है कि दुर्गकोदल , चारामा कांकेर जिला के अन्य सभी क्षेत्रों में हो रहे रेत के अवैध खनन ,परिवहन पर रोक लगाने की कृपा करेंगे एवं शिवसेना रेत का अवैध उत्खनन होने वाले क्षेत्र के युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि वे क्षेत्र के रेत दलालों के बहकावे में आकर एवं चंद पैसे के लालच में अपने क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करने ना दें एवं रेत के दलालों को अपने क्षेत्र से खदेड़े क्योंकि आपके क्षेत्र का रेत जब खत्म हो जाएगा तो आपको अपना घर बनाने हेतु अन्य क्षेत्रों से रेत लाने के लिए भटकना पड़ेगा और फिर जाकर आपको ऊंचे दरों से रेत खरीदना ।











