BREAKING

छत्तीसगढ़

मोदी ने दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है- अनुज

CG NEWS | धरसींवा विधानसभा के ग्राम निमोरा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली BJP और NDA की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विकसित भारत का अमृतकाल– सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल के रूप में मनाया जा रहा है।इस संकल्प से सिद्धि कार्यशाला को संबोधित किये धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी| इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखा रहा है। हमारी सीमाएं सुरक्षित है। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ ,सबका विकास, सबका प्रयास ,सबका विश्वास मंत्र ने देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है । आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है ।भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। मोदी के सम्यक् नेतृत्व में भारत सर्व समाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मोदी जी इसी सोच और विजन के साथ गरीबों के मसीहा बन गए हैं वो गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया है|
आज के इस कार्यकर्म मे विधायक अनुज शर्मा , अंजीनेश अंजय शुक्ला सहित धरसींवा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts