BREAKING

खेल जगत

भिलाई क्रिकेट: अर्शवीर ने मैच में झटके 9 विकेट, बड़ौदा के खिलाफ बड़ी जीत के करीब छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम

CG Khel Samachar: भिलाई। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी 2026 के पहले चार दिवसीय मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने बड़ौदा के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। सेक्टर-10 मैदान, भिलाई में खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जीत के लिए 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने 41 ओवरों में 114 रन पर अपने 7 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। अब चौथे और अंतिम दिन बड़ौदा को जीत के लिए 259 रनों की जरूरत है, जबकि उसके पास केवल 3 विकेट शेष हैं।अर्शवीर और धनंजय की गेंदबाजी के आगे बिखरी बड़ौदा की पारीदूसरी पारी में 373 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। तीसरे दिन स्टंप्स तक बड़ौदा की ओर से आदित्य यादव ने सर्वाधिक 36 रन और कृव पटेल ने 20 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटिया और धनंजय नायक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।दूसरी पारी में वेदांश खेड़िया का अर्धशतकइससे पहले, पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 63.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की ओर से वेदांश खेड़िया ने शानदार 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अमितेश मिश्रा ने 32 रन और फैज खान ने 28 रनों का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से अनिकेत जोशी ने 4 और गौरव चौधरी ने 3 विकेट हासिल किए।अब तक के मैच का लेखा-जोखा: * छत्तीसगढ़ (पहली पारी): टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने 98.1 ओवरों में 314 रन बनाए। इसमें अमितेश मिश्रा (88 रन) और आदित्य यादव (75 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि अर्शवीर सिंह भाटिया ने 39 और वेदांश खेड़िया ने 28 रन जोड़े। बड़ौदा के लिए अनिकेत जोशी ने 4 तथा विवान, जैनम पटेल और गौरव चौधरी ने 2-2 विकेट लिए।

बड़ौदा (पहली पारी): जवाब में बड़ौदा की टीम 62 ओवरों में महज 144 रनों पर सिमट गई, जिससे छत्तीसगढ़ को 170 रनों की अहम बढ़त मिली। बड़ौदा के लिए पृथ्वी ओडेड्रा ने 46, सन्नी कलारिया ने 31 और जीत पटेल ने 25 रन बनाए। छत्तीसगढ़ के लिए अर्शवीर भाटिया ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट और धनंजय नायक ने 3 विकेट चटकाए।

Related Posts