बेमेतरा : CG News। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बेरला में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक साहू सहित उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के महानायक ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के स्वाभिमान, साहस, संघर्ष और स्वतंत्रता चेतना के अमर प्रतीक हैं।
विधायक साहू ने समाज की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया तथा समाज की ओर से रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना की मांग रखी गई थी जिस पर विधायक दीपेश साहू ने तत्काल 10 लख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक साहू ने कहा कि समाज के महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें शिक्षा, सामाजिक एकता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष साह, विधायक प्रतिनिधि अमृत लाल महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, पार्षदगण चेलवान ध्रुव, अकलू नेताम, यतीश द्विवेदी, राजाराम, नारायण पटेल, गोवर्धन नेम, दिलीप ठाकुर, संतोष साहू, बलराम यादव्व, मानक चतुर्वेदी, नेम, लक्ष्मी लता वर्मा, कन्हैया सेन, शिवजहरी सिंह, बृजेश शर्मा, जगदीश कुर्रे, राजू साहू, छगन सिंह, दमन सिंह, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









