CG News : बेमेतरा। जिला निषाद समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पद ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण से हुई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकता, संगठन, शिक्षा और सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार रखे।समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान : विजय शर्मा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। अपने संबोधन में उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता और संगठन में निहित है। सामाजिक विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने निषाद समाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।इसी दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला निषाद समाज भवन के निर्माण एवं विकास के लिए 30 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। घोषणा पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।शिक्षा और संस्कार से समाज को मिलेगी नई दिशा, दीपेश साहू विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार और संगठन महत्वपूर्ण आधार हैं। समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की सामाजिक एकजुटता और सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ता है, विजय सिन्हा नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है। सामाजिक संस्थाओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्य करें। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की सेवा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ श्री प्रदीप निषाद, सह-संयोजक प्रेमलता निषाद, छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बोधीराम निषाद, प्रदेश संगठन से ईश्वर निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद, जिला निषाद समाज के अध्यक्ष दिलीप निषाद, जिला निषाद समाज के कोषाध्यक्ष मिथलेश निषाद, गोपी निषाद, बिमलेश निषाद सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत संस्कृत कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।समारोह के अंत में समाजजनों ने जिला निषाद समाज भवन के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा किए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला निषाद समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
-ADS-










