BREAKING

छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को BCCI संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने मिलकर दी बधाई।

Desk News : एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात भारतीय टीम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा बीसीसीआई संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ICC के अध्यक्ष जय शाह तथा बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी उपस्थित रहे। भाटिया ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर तथा सम्पूर्ण टीम को उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जमकर सराहा तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। ज्ञातव्य है कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हेतु खेले गये फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ये भारत का लगातार दूसरा एशियन गेम्स स्वर्ण पदक था।इस अवसर पर भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी उपस्थित रही।

Related Posts