BREAKING

छत्तीसगढ़

पेट्रोल डीजल डब्बों में सिर्फ किसानों को,जिला प्रशासन का ऐसा आदेश समझ से परे-देवलाल नरेटी- आप

CG Khabar | आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने छत्तीसगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश कि सिर्फ किसानों को हीजर्किन और डब्बों में पेट्रोल डीजल दिया जायेगा, यह बेतुका आदेश है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों से जर्किन, डब्बों अथवा अन्य पात्रों में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाना आम उपभोक्ताओं की वास्तविक समस्याओं से दूर एक अव्यावहारिक और जनविरोधी निर्णय बताया है। आज शहरों और कॉलोनियों में बड़ी संख्या में DG सेट (डीजल जनरेटर) उपयोग में लाए जाते हैं, जिनके लिए डीजल की आवश्यकता पड़ती है। लाइट बंद होने पर DG सेट के जरिये ही सभी बहु मंजिला ईमारतों में लिफ्ट भी चलती है,लिफ्ट बंद होने पर यदि कोई लिफ्ट में फसता है और उसकी जनहानि होती है तो इसका जिम्मेदार कौन? कलेक्टर, जिला प्रशासन या सरकार?वैसे भी DG सेट को पेट्रोल पंप तक ले जाना संभव नहीं है। केटरिंग वाले भी डीजल भट्टी का उपयोग करतें हैं और ढाबो में भी डीजल भट्टी उपयोग होती है। गैस सिलिंडर की कमी और डीजल भी ना मिलने पर कहीं ना कहीं खाने की चीजों के दाम बढ़ेंगे। सरकार वैसे भी सुचारु रूप से पेट्रोल डीजल तो आम जनों को मुहैया करा नहीं पा रही है। प्रशासन को आम जनता की व्यावहारिक जरूरतों को समझते हुए निर्णय लेना चाहिए।
कंस्ट्रक्शन कार्य में भी मिक्सचर मशीन और अन्य उपकरण डीजल से चलते हैं जिससे इस आदेश के बाद कंस्ट्रक्शन कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे पहले ही आम जनता आर्थिक बोझ झेल रही है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के प्रतिबंध लगाकर लोगों की समस्याएं और बढ़ाई जा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि जिला प्रशासन अपने आदेश पर पुनर्विचार करे और छोटे व्यवसायियों तथा DG सेट उपयोगकर्ताओं को पहचान और आवश्यक जानकारी के आधार पर सुरक्षित तरीके से जर्किन या डब्बों में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की अनुमति दी जाए।

Related Posts