देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। ऋषिकेश के हरिपुरकलां क्षेत्र में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।










