BREAKING

छत्तीसगढ़

सतनामी समाज की बैठक में मिनीमाता स्मृति दिवस के लिए बांटी गई जिम्मेदारियां, आयोजन की बनी अंतिम रूपरेखा..

रायपुर/छ.ग. की प्रथम महिला सांसद स्व. मिनीमाता जी की 54 वी. पुण्यतिथि पर राजधानी में आयोजित होने जा रहे हैं राज्य स्तरीय ” मिनीमाता स्मृति दिवस व प्रतिभा सम्मान‌ समारोह” की अंतिम रूपरेखा तय करने रविवार को न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में सतनामी समाज की अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर प्रमुखजनों को जिम्मेदारियां बांटी गई।


आयोजन समिति प्रवक्ता चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त को सिविल लाईन स्थित “वृंदावन हॉल” में आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए पंजीयन,भोजन, पूजा,बैठक व मंचीय व्यवस्था तथा सम्मान सामग्री वितरण आदि के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपकर आमंत्रण कार्ड का वितरण किया गया.. तत्पश्चात प्रतिभा सम्मान हेतु प्रदेश भर से आए महिलाओं एवं बच्चों से प्राप्त आवेदनों पर मंथन कर अंतिम सूची बनाई गई।


आज की तैयारी बैठक में संरक्षकशकुन डहरिया, अध्यक्ष के.पी. खण्डे, महासचिव डॉ.जे.आर. सोनी,जी.आर. बाघमारे, सुंदर जोगी, चेतन चंदेल, चंपादेवी गेंदले, आशा पात्रे, खेदु बंजारे, अरुण मंडल, दयाराम जांगड़े, प्रकाश बंदे, मानसिग गिलहरे, पं. अंजोरदास बंजारे, टिकेंद्र बघेल, कृपाराम चतुर्वेदी, लाला पुरेना ,मनीष कोसरिया, संतोष महिलांग, घासीदास कोसले, आसाराम लहरे, तुलाराम टंडन, नंदू मारकंडे, मनमोहन कुर्रे, सुखदास बंजारे, धनेश्वरी डांडे, सरस्वती राघव, संगीता पाटले, सुनंदा बघेल, डॉ. सुमन घृतलहरे, प्रेम बघेल, नीलेश अनंत, हेमंत कुर्रे, चेतन बंजारे, नरेंद्र कुर्रे, आशुतोष डहरिया, लक्ष्मण दीवान, संतोष मारकंडे सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts