BREAKING

छत्तीसगढ़

पार्टी विरोधी पोस्ट पर कांग्रेस की सख्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस


रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर फेसबुक पर पार्टी विरोधी पोस्ट साझा कर संगठन की छवि धूमिल करने का आरोप है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी नोटिस में 3 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts