CG Khabar | रायपुर शहर में बदहाल कानून व्यवस्था, हत्या, प्रतिदिन हो रही चाकू बाजी, गली गली में बिक रहा है सुखा नशा। जिसको करके छोटे-छोटे युवा हत्या जैसा अपराध कर रहे हैं ।शहर के कई भागों में गैंगवार हो रहा है। पुलिस ,प्रशासन मुकदर्शक बनकर बैठा है । जिससे रायपुर शहर के आम नागरिकों का अमन चैन छिन गया है। रायपुर शहर के नागरिक हर समय भयभीत रहते हैं कि कब किसकी हत्या हो जाए, और किस पर चाकूबाजी हो जाए। रायपुर शहर के गली गली में सट्टा खाईवालों का आतंक है। रायपुर शहर के गली-गली में अवैध शराब बिक रही है।रायपुर शहर के बदहाल कानून व्यवस्था के कारण आम जनता त्राहि त्राहि कर रहे हैं। रायपुर शहर की बदहाल कानून व्यवस्था को ठीक करने एवं अपराधियों के मन में पुलिस का भय उत्पन्न करने की मांग को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) द्वारा कलेक्टर रायपुर ,पुलिस अधीक्षक रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस जनता की रक्षक होती है। पुलिस का अपराध रोकने में बहुत बड़ा हाथ होता है । किंतु रायपुर शहर के अपराधीओ के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है । अपराधी और गुंडे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं ।शिवसेना मांग करती है कि रायपुर शहर से गुंडागर्दी अपराध खत्म किया जाए और आम नागरिक अमन चैन से जिंदगी जी सके अगर रायपुर की बदहाल कानून व्यवस्था नहीं सुधरता है तो शिवसेना द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा।










