BREAKING

छत्तीसगढ़

नहरों का जल प्रवाह पूर्ण रूप से बंद 

गरियाबंद ; पैरी पिकअप बियर कुकदा से खरीफ फसल के लिए 25 जुलाई 2025 से दायी तट नहर व फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के माध्यम से किसानों की मांग अनुसार सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस. के. बर्मन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी एस के चंदेल, युवराम सिन्हा व एम. के. पांडोरिया, सहायक अभियंता प्रतीक पटेरिया उप अभियंता दुर्गेश सोनकर, विकास ध्रुव, स्थल सहायक नारद सिंह, आशा गुप्ता, सिद्धार्थ देवांगन, जीतेन्द्र के साथ विभागीय मैदानी कर्मचारियों के सहयोग से अंतिम छोरों तक नहरांे के माध्यम से पानी पहुंचाया गया।

फिंगेश्वर उप संभाग के 13 हजार 712 हेक्टेयर में एवं राजिम उप संभाग के 10 हजार 964 हेक्टेयर व पाण्डुका उप संभाग के 8 हजार 810  हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया गया। किसानों के द्वारा अब सिंचाई की आवश्यकता नहीं होने के कारण नहर बंद करने की मांग को देखते हुए 23 अक्टूबर 2025 से नहरों का जल प्रवाह पूर्ण रूप से बंद किया गया है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts