यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ का है। जहां पर एक बत्ती पांच रास्ता के पास ग्राम बेलगांव निवासी 65 साल के ग्रामीण व्यवसायी को चकमा देकर बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए। वही जानकारी के अनुसार व्यवसायी प्रकाश चंद अग्रवाल मंगलवार को स्टेट बैंक से दोपहर लगभग 12 से 1बजे के बीच दो लाख रुपए निकालकर अपने रिश्तेदार के घर पूजा में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी बीच शातिर बदमाशों ने व्यवसायी को जमीन में पैसे गिरे होने का चकमा देकर उसके पैसे से भरा बैग ले उड़े।
एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि घटना लगभग दिन के 12 से 1 बजे के आसपास की है। ग्राम बेलगांव निवासी प्रकाश चंद अग्रवाल के साथ दो लाख रुपए की उठाई गिरी की घटना घटित हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। जिसके आधार पर पुलिस आगे विवेचना कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में दो आरोपियों के शामिल होने की पुलिस ने पुष्टि की है।










