CG Khabar | छत्तीसगढ़, दिनांक 8 जून 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ का राज्यव्यापी शुभारंभ14 जून 2026 को अमलीडीह, रायपुर ग्रामीण विधानसभा से होगा। अगले एक माह में यह आंदोलन छत्तीसगढ़ के सभी 5 संभागों में औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी की अध्यक्षता में दिनांक 7 जून 2026 को जोगी निवास, रायपुर में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ के राज्यव्यापी लॉन्च की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
भगवानू नायक ने बताया कि यह आंदोलन छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रभावित कर रहे बेरोज़गारी, अवसाद, नशा और अपराध की जहरीली ज़ंजीर को तोड़ने के लिए एक जन-आंदोलन के रूप में शुरू किया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने बैठक में कहा “बेरोज़गारी, अवसाद, नशा, अपराध – यह एक जहरीली जंजीर है। इस जंजीर की एक भी कड़ी तोड़ दी जाए, तो हमारा बेटा और हमारा भविष्य बच सकता है। यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं- हर माँ का है।”
भगवानू नायक ने यह भी बताया कि पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने श्री संजीव अग्रवाल को बेटा बचाओ आंदोलन समिति का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है जो आंदोलन के राज्यव्यापी विस्तार और समन्वय का दायित्व संभालेंगे ।
आगामी चौपाल लॉन्च कार्यक्रम
बैठक में निम्नलिखित कार्यक्रम स्थलों एवं तिथियों को अंतिम रूप दिया गया –
दिनांक 14 जून को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अमलीडीह में, दिनांक 17 जून को कोंडागांव विधानसभा में, दिनांक 22 जून को बिलासपुर विधानसभा के अशोक नगर -बेलतरा में, दिनांक 23 जून को कोटा विधानसभा के बेलगहना में, दिनांक 24 जून को अहिवारा विधानसभा के जामुल में, दिनांक 24 जून को भिलाई रिसाली विधानसभा के छावनी चौक में, दिनांक 25 जून को राजनांदगांव में, दिनांक 27 जून को डोंगरगढ़ में, 28 जून को भाटापारा विधानसभा के दामाखेड़ा में , 29 जून को उत्तर विधानसभा के तेलीबांधा में, 01 जुलाई को शक्ति के बाराद्वार में, दिनांक 1 जुलाई को पिसौद में, दिनांक 2 जुलाई को अकलतरा विधानसभा यह अभियान चलाया जाएगा।
इसके पश्चात धरसीवां, आरंग, पेंड्रा गौरेला मरवाही, महेंद्रगढ़, कवर्धा, बिल्हा, लोरमी, मुंगेली, बीजापुर चित्रकूट, बलौदा बाजार, पामगढ़ अभनपुर में भी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
भगवानू नायक ने प्रदेशवादियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में जुड़े और अपने बेटों का भविष्य को बचाएं।









