BREAKING

CG Crime

म्यूल अकाउंट मामले में रायपुर का युवक गिरफ्तार, 9 लाख की साइबर ठगी से जुड़ा मामला

रायपुर, साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडी नगर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट संचालित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते से जुड़े साइबर ठगी के चार मामलों में लगभग 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, विभिन्न राज्यों से प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि आरोपी अपने बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगों से प्राप्त अवैध राशि को प्राप्त करने और उसे निकालने के लिए कर रहा था। आरोपी के खाते से संबंधित कुल चार शिकायतें दर्ज पाई गईं, जिनमें गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद डीडी नगर थाना में अपराध क्रमांक 358/26 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 317(4) और 317(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच की गई।

पुलिस ने आरोपी Manav Khatri को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या बैंकिंग जानकारी उपयोग के लिए न दें, क्योंकि ऐसे खातों का उपयोग साइबर अपराधों में किया जा सकता है और संबंधित खाता धारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts