BREAKING

खेल जगत

बिलासपुर बुल्स ने राजनांदगांव पैंथर्स को 8 विकेट से हराया

नवा रायपुर, 5 जून 2026। Chhattisgarh Cricket Premier League 3 के तीसरे संस्करण में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने राजनांदगांव पैंथर्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में किया जा रहा है।

राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। पैंथर्स की ओर से कप्तान अजय मंडल ने 31 रन, ऐश्वर्य मौर्य ने नाबाद 26 रन और आर्यन जायसवाल ने 24 रन का योगदान दिया। बिलासपुर बुल्स के लिए हर्ष राठौर और भरत गोंडवानी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 13.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 135 रन बना लिए। टीम की जीत में अभिजीत साह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 64 रन बनाए। वहीं आयुष पांडे ने 51 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से अजय मंडल ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। बिलासपुर बुल्स ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अभिजीत साह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

डेली लकी विनर्स (5 जून 2026)

क्रमांक नाम पुरस्कार

1 धर्मेंद्र बैस ₹10,000
2 अमित मार्टिन ₹10,000
3 नवीन कुमार ₹10,000
4 मनीषा मार्टिन ₹10,000
5 मनीष बर्दे ₹10,000
6 विवेक डोला ₹10,000
7 ईश्वर ₹10,000
8 खिलेश ध्रुव ₹10,000
9 दौलत राम यादव ₹10,000
10 अनिमेष पाठक ₹10,000

इस जीत के साथ बिलासपुर बुल्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts