CG Khabar : बेमेतरा में हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत जीवन साहू के परिजनों से विधायक दीपेश साहू ग्राम बगौद पहुंचकर मिले। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना प्रदान की और कहा कि इस असहनीय दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ है।
विधायक साहू ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और समाज को व्यथित करने वाली है। परिवार की पीड़ा हमारी अपनी पीड़ा है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, परिवार अकेला नहीं है। दोषी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए मैं स्वयं लगातार प्रशासन और सरकार से चर्चा कर रहा हूँ। न्याय सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने आगे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित उच्च अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की गई है। अधिकारीगणों को भी इस प्रकरण में त्वरित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।
पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहायता का आश्वासन
विधायक साहू ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा चाहे आर्थिक सहायता हो या सरकारी योजनाओं का लाभ,कानूनी सहयोग या सामाजिक सहायता हर स्तर मे पीड़ित परिवार को सहयोग करने का आश्वासन दिया l उन्होंने कहा, “परिवार को किसी भी स्तर पर कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। समाज और संगठन परिवार के साथ हैं, और मैं व्यक्तिगत रूप से हर संभव समर्थन सुनिश्चित करूँगा।”इस दौरान विधायक दीपेश साहू पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अपने तरफ से सहयोग राशि भी भेंट की l
इस दौरान प्रवीण नीलू राजपूत, रोहित साहू, कमला साहू, सीमा साहू, रेवाधर निषाद सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।










