BREAKING

crime newsछत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मुख्य अंतर्राज्यीय मास्टर माइंड गिरफ्तार

CG Crime News | थाना गंज के अपराध क्रमांक 83/26 धारा 61(2), 112(2), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, 340(2) बी.एन.एस एवं 66(सी), 66 (डी) आई.टी. एक्ट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 131/26 धारा 61(2), 112(2), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, बी.एन.एस एवं 66(सी), 66 (डी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25.03.26 को थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत सुभाष नगर स्थित पिथालिया काम्प्लेक्स के द्वितीय तल एवं तृतीय तल तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंजनी टॉवर के द्वितीय तल में एक साथ रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से कॉल सेंटरों का संचालन कर इंटरनेट कॉलिंग सिस्टम, हेडसेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर विदेशी (विशेषकर यू.एस. आधारित) नागरिकों से ठगी करते कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67 नग मोबाईल फोन, 18 नग लैपटाप, 28 नग कम्प्यूटर सेट एवं 03 नग वाईफाई एयरटेल राउटर कुल जुमला कीमती 16,53,000/-रूपये जप्त किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा उसकी पहचान अहमदाबाद, गुजरात निवासी विकास नरेन्द्र शुक्ला के रूप में की गई, जिसे टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पूछताछ में आरोपी विकास नरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ डार्क वेब के माध्यम से अमेरिकन नागरिकों का डेटा प्राप्त कर ठगी करता था। यह डेटा वेन्डरों से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खरीदा जाता था। इसके बाद कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को लोन और क्रेडिट स्कोर के नाम पर झांसा देकर उनसे गिफ्ट कार्डस के जरिए पैसे वसूले जाते थे। प्राप्त राशि को प्रोसेसिंग ग्रुप के जरिए डॉलर से भारतीय मुद्रा में बदलकर कमीशन काटकर बांटा जाता था, तथा जो लोग पैसे नहीं देते थे उन्हें फर्जी वारंट और नोटिस भेजकर डराया जाता था।

आरोपी विकास नरेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 नग मोबाईल फोन, 4 नग एटीएम कार्ड एवं 1 नग पेन कार्ड जप्त कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी विकास नरेन्द्र शुक्ला वर्ष 2019 में पुणे मंे अवैध कॉल सेंटर संचालन कर ठगी के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – विकास नरेन्द्र शुक्ला पिता स्व. नरेन्द्र शुक्ला उम्र 32 साल निवासी 20 कुशन कुंज के पीछे मोनी होटल किशनपुर थाना किशनपुर जिला अहमदाबाद गुजरात।

Related Posts