पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अभी भी खत्म होती नहीं दिख रही है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में डटे हैं और संगठन में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए लगातार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने फिलहाल उनसे सीधे मुलाकात करने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, चन्नी गुट ने बैठक के लिए दो शर्तें रखी हैं। हालांकि, बातचीत के लिए प्रतिनिधियों के जरिए रास्ता खुला रखा गया है। दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सवाल यही है कि क्या भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी खत्म कर सभी नेताओं को एक मंच पर ला पाएंगे, या फिर पार्टी की अंदरूनी कलह आगे भी जारी रहेगी।










