CG NEWS : बिलासपुर में एक महिला द्वारा निरीक्षक (TI) कलीम खान पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद, बिलासपुर IG संजीव शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खान को डिमोट कर एक साल के लिए सब इंस्पेक्टर (SI) बना दिया। यह कार्रवाई 6 मई 2025 को की गई। मामले की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर यह कदम उठाया गया।
आरोपों के अनुसार, कलीम खान ने महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिसके बाद शिकायत IG तक पहुंची। IG ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से डिमोशन का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान उनके साथ टीआई कलीम खान ने यौन शोषण किया गया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद इस मामले पर जांच बैठा दी गयी। तत्कालीन बिलासपुर एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। जिसमें आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच कराई गई। विभागीय जांच में भी महिला का आरोप सिद्ध होने पर अब आईजी शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान पर एक्शन लिया है। आईजी ने निरीक्षक कलीम खान को आगामी एक वर्ष के लिए निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर डिमोशन करने का आदेश जारी किया है।