रायपुर, श्रमिक दिवस के परिप्रेक्ष्य में रायपुर रेल मंडल के 46 ईमानदार, मेहनती एवं रेल सेवा के प्रति समर्पित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सेक्रो (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, रायपुर) द्वारा दिनांक 18 मई 2026 को उल्लास क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षा शिखा सिंह, उपाध्यक्षा अदिति अग्रवाल, सचिव राशी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितिका डूडी, सह-सचिव अमृता शाह सहित सेक्रो की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।










