Raipur News | चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट सूर्या कप सिल्वर लीग इस बार पहले से ज्यादा भव्य अंदाज में होने जा रहा है। सूर्या कप सिल्वर लीग सीज़न-8 में रायपुर शहर की 44 टीमों ने हिस्सा लिया है, जबकि करीब 900 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित ऑक्शन शनिवार देर शाम रायपुर के एक निजी होटल मे आयोजित किया गय। इसमें सभी टीमें बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किये गये। मीडिया से चर्चा कर आयोजन समिति के आयोजको ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना और प्रदेश क्रिकेट को नई पहचान दिलाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जून से एयरपोर्ट ग्राउंड में होगी। जिसमे टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए का कैश पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल 10 टीमों को अलग-अलग कैश प्राइज दिए जाएंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता का स्तर पहले से ज्यादा बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।











