BREAKING

मनोरंजन

नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह, यादगार बनाने के लिए यहाँ जाये घूमने, करेंगे तरोताज़ा महसूस

आपके मन में भी न्यू ईयर को लेकर उत्सुकता हो रही होगी कि क्या कुछ ख़ास किया जाए! यहीं सोच रहे होंगे मेरी मानें तो अपने पार्टनर के साथ न्यू ईयर पर कहीं घूमने निकल जाएँँ, वो भी किसी रोमांटिक जगह पर! इससे ना केवल आप फ्रेश और तरोताज़ा महसूस करेंगे बल्कि यादगार पलों को आप सहेज सकते हैं। नए साल का इंतज़ार हर कोई बड़ी बेसब्री से करता है। इसके लिए लोग तैयारियाँ भी बहुत पहले से ही शुरू कर देते हैं। आइये हम आपको बताते है प्रकृति से भरपूर जगहों के बारे में

डलहौजी

Photo of न्यू ईयर मनाने कहाँ जाएँ? ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट! 10/10 by Rupesh Kumar Jha
श्रेय- श्रिनी जी

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा डलहौजी भारत के रोमांटिक स्थानों में से एक है। यहाँ की प्राकृतिक छटा आपको स्वर्ग की अनुभूति कराती है। होटलों में अलग से न्यू ईयर को लेकर पार्टियाँ रखी जाती हैं, आप चाहें तो उसमें शामिल हो सकते हैं। साथ ही मिनी स्विट्जरलैंड माने जाने वाले डलहौजी के नैसर्गिक ब्यूटी को निहार सकते हैं। पार्टनर साथ में हो तो न्यू ईयर खास हो सकता है! 

कसोल

Photo of न्यू ईयर मनाने कहाँ जाएँ? ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट! 3/10 by Rupesh Kumar Jha

हिमालय के करीब व इसकी सुंदर पहाड़ियों में से एक कसोल विश्वभर के सैलानियों को आकर्षित करता है। वादियों में अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना ख़ास हो सकता है। बता दें कि यहाँ लाइव पार्टियों का भी जमकर लुत्फ उठाया जा सकता है। वहीं यहाँ की लेट नाईट पार्टियाँ पर्यटकों द्वारा खूब पसंद की जाती है। आप कसोल का खूबसूरत नज़ारा अपने ज़हन में कैद कर सकते हैं। साथ ही पार्टनर के साथ बिताए पल को भी सहेज सकते हैं।

मनाली

Photo of न्यू ईयर मनाने कहाँ जाएँ? ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट! 4/10 by Rupesh Kumar Jha

बर्फ से ढ़का हुआ हिल स्टेशन मनाली रेव पार्टियों व म्यूजिकल इवेंट्स के लिए खूब फेमस है। पार्टनर के साथ न्यू ईयर पार्टी मनाने का यह बहुत ही रोमांटिक जगह है। क्रिसमस और न्यू ईयर में बहुत अधिक संख्या में लोग मनाली का रुख करते हैं। यहाँ कुल्लवी नृत्य देखने को मिल सकता है तो वहीं प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम रखे जाते हैं। सफ़ेद बर्फ की चादर ओढ़े मनाली न्यू ईयर पर आपके स्वागत को तैयार रहता है।

शिमला

Photo of न्यू ईयर मनाने कहाँ जाएँ? ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट! 6/10 by Rupesh Kumar Jha

न्यू ईयर पर पहाड़ों की रानी शिमला खासतौर पर सजकर तैयार होती है। बर्फ़बारी का आनंद लेने के लिए लोग ख़ास इस समय को शिमला की यात्रा करते हैं। वैसे तो सालभर कपल्स यहाँ आते रहते हैं लेकिन न्यू ईयर की बात ही निराली है। अपने पार्टनर के साथ बर्फ से ढ़की पहाड़ियों व हरे-भरे मैदानों में घूमने का आनंद लें और हेरिटेज स्थानों की यात्रा करें। न्यू ईयर पर पार्टनर के साथ शिमला में बिताया क्वालिटी टाइम जीवनभर याद रह सकता है।

 ऊटी

Photo of न्यू ईयर मनाने कहाँ जाएँ? ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट! 8/10 by Rupesh Kumar Jha

ऊटी अपने आप में एक कंप्लीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। खूबसूरत साइट्स के लिए मशहूर ऊटी अब पर्यटकों को नया अनुभव प्रदान कर रहा है। जहाँ आप घने जंगलों के बीच कैंपिंग कर सकते हैं। ऊटी के जंगलों व खूबसूरत पहाड़ियों के बीच इस कैंप साइट को तैयार किया गया है। रात में जंगल में ठहरने का मज़ा भी यहाँ लिया जा सकता है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts