Katihar: प्रखंड के कमरोल पंचायत अंतर्गत Chichaura में एक बाइक चालक ने किसान मोहम्मद रबूल (45) को रौंद दिया. वही इस घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ कर कचना पुलिस के हवाले कर दिया है. बता दें कि मोहम्मद रब्बुल अपनी पत्नी के साथ खेत से घास काट कर घर लौट रहे थे.after cutting grass from the field.
इस दौरान चिचौरा के बीच तेज रफ्तार से बाइक चालक बाबूलाल साहनी रौंद कर भाग रहा था. ग्रामीणों ने बाइक चालक को तुरंत पकड़कर कचना पुलिस के हवाले कर दिया. घायल किसान मोहम्मद रब्बुल के सिर पर काफी चोट आई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कचना पुलिस ने मृतक शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. मृतक के पत्नी मोसरेफा खातून के आवेदन पर कचना थाना पुलिस ने बाइक चालक बाबूलाल साहनी के ऊपर मामला दर्ज कर दिया है.
वही इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मृतक का अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चालक दारू के नशे में धुत था. जिसके चलते इस तरह की घटना घटी है. पहले से भी बाबूलाल साहनी शराब तस्करी में जेल जा चुका है. इस संबंध में कचना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम हो चुका है. रबूल की पत्नी के आवेदन केस दर्ज किया गया है.





![An Example of Simplicity: MLA Anuj Sharma Continues [Activity] Even on the Fifth Day](https://newsxpress.co.in/wp-content/uploads/2026/06/30b8f256-a269-407c-b496-5c8541b45327-1.jpg)




