BREAKING

crime news

प्रेमिका को चाकू मारकर प्रेमी ने खुद खा लिया जहर, हालत बेहद नाजुक… इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

झांसी। यह मामला है झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपरा गांव की जहां प्रेमिका को चाकू मारकर प्रेमी ने खुद जहर खा लिया। बता दे की दोनों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है।

महिला के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला की उम्र 43 साल थी। एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके गांव के कमलेश कुशवाहा (50) से प्रेम संबंध थे। कमलेश की शादी नहीं हुई थी। दोनों के लंबे समय से संबंध थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। इसको लेकर कमलेश गुस्सा में रहने लगा। शनिवार को महिला अपने खेत पर गई थी शाम करीब 7 बजे वह खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी कमलेश चाकू लेकर पहुंच गया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कमलेश ने चाकू निकालकर महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। महिला को लहूलुहान देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी कमलेश मौके से भाग गया। करीब 300 मीटर दूर उसने सुसाइड करने के लिए जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए। दोनों की हालतबेहद नाजुक बनी है। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मुरैना में रहता है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी है। प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। वही केस दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts