रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की घटना है। जहां एक हाथी का शावक सूखे कुएं में गिर गया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर शावक के रेस्क्यू की तैयारी में जुट गई है। बता दे कि, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथी के शावक की उम्र एक साल बताई जा रही है। शावक झुंड से भटक कर गांव की ओर आया था जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया। फ़िलहाल वन विभाग की टीम हाथी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।










