BREAKING

CG Crime

भाजपा नेता के बेटे की मौत, खेलते समय कार चालक ने रौंदा

बलरामपुर।बलरामपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र यह घटना सामने आई है जहां भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के बेटे की मौत हो गई। बता दे की कॉलोनी में खेलते समय कार चालक ने रौंद दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना के वसुंधरा कॉलोनी की है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव का बेटा स्वतंत्र सिंह देव (7) बलरामपुर में अपनी बुआ के यहां गया हुआ था। वह घर के बाहर कॉलोनी में खेल रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसे रौंद दिया। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत बिलासपुर अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सात साल के बच्चे की मौत से घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts