BREAKING

छत्तीसगढ़

आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें : लाभ की पूरी जानकारी

Desk News । केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा कैशलेस और पेपरलेस तरीके से दी जाती है। इसके जरिए कई गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च कवर किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किन-किन बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड से इन बीमारियों का करा सकते हैं इलाजआयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए स्वास्थ्य पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इनमें सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों के उपचार और जरूरी सर्जरी तक शामिल हैं।

हृदय रोग: दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं, बाईपास सर्जरी और अन्य जरूरी हृदय संबंधी उपचार का लाभ लिया जा सकता है।कैंसर: कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी जैसी चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।किडनी की बीमारी: किडनी फेलियर और डायलिसिस जैसी उपचार प्रक्रियाओं का खर्च योजना के तहत कवर किया जा सकता है।हड्डियों से जुड़ी समस्याएं: गंभीर चोट, फ्रैक्चर, हड्डियों की सर्जरी और जोड़ प्रत्यारोपण से संबंधित उपचार के पैकेज उपलब्ध हैं। पेट और पाचन तंत्र की बीमारियां: पेट से जुड़ी कई समस्याओं और आवश्यक सर्जरी का इलाज कराया जा सकता है।

आंख, कान, नाक और गले की बीमारी: इन अंगों से संबंधित कई सामान्य और जटिल बीमारियों के उपचार की सुविधा भी योजना में शामिल है। कहां और कैसे मिलेगा मुफ्त इलाज?आयुष्मान कार्डधारक योजना से जुड़े किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अस्पताल में मौजूद आरोग्य मित्र से संपर्क करना होगा। आरोग्य मित्र मरीज की पात्रता की जांच करने के साथ यह जानकारी भी देते हैं कि संबंधित बीमारी का उपचार उस अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध है या नहीं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि हर अस्पताल में सभी बीमारियों के इलाज के पैकेज उपलब्ध नहीं होते। इसलिए इलाज कराने से पहले संबंधित अस्पताल में पैकेज और उसकी उपलब्धता की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।योजना से जुड़ी अधिक जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की हेल्पलाइन 14555 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Posts