CG Khel Samachar : छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 90.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 284 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अनुज तिवारी ने 72 रन तथा विकल्प तिवारी ने 69 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त मयंक वर्मा तथा जयंत यादव ने 36-36 रन बनाये। हैदराबाद की ओर से मिलिन्द ने 3 विकेट, रक्षण रेड्डी तथा अनिकेत रेड्डी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में 86.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 280 रन बनाये तथा पहली पारी में 4 रनों से पीछे रही गये। हैदराबाद की ओर से राहुल रादेश ने 72 रन तथा हीमातेजा ने 46 रन बनाये। उनके अतिरिक्त अतिकेत रेड्डी ने 32 रन तथा तनय त्यागराजन ने संघर्षपूर्ण 34 रन बनाये। वहीं छत्तीसगढ की ओर से धर्मेन्द्र सिंह जडेजा ने 5 विकेट तथा देव आदित्य सिंह तथा जयंत यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 68.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 254 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से मयंक वर्मा ने 81 रन तथा संजीत देसाई ने 51 रन बनाये, उनके अतिरिक्त धर्मेन्द्र जडेजा ने 38 रनों का योगदान दिया। वहीं हैदराबाद की ओर से रक्षण रेड्डी तथा अनिकेत रेड्डी ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुवात खराब रही। तिसरे दिन की समाप्ति तक हैदराबाद ने 5 ओवरों में 13 रन पर 2 विकेट खो दिये है। छत्तीसगढ की ओर देव आदित्य सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये।तिसरे दिन की समाप्ति तक हैदराबाद को जीत के लिये 246 रनों की जरुरत है।धन्यवादसुचनार्थ एवं प्रकाशनार्थ
छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
-ADS-









