BREAKING

छत्तीसगढ़

अष्टमी और नवमी पर देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन

CG Khabar : रायपुर। तिल्दा नेवरा सिनोधा गांव नवरात्रि के अष्टमी और नवमी पर देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया तिल्दा नेवरा सिनोधा स्थित माता महामाया का राजश्री श्रृंगार कर विधि विधान से हवन किया गया इस दौरान कन्या पूजन कर छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया गया । और उनका आशीर्वाद लिया गया। गांव के सभी देवी मंदिरों में भी हवन पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । नवमी के अवसर पर वर्ती महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत का आयोजन प्रेरणा किया महिलाओं ने अपने घरों में छोटी-छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया और उपहार दिया भेट किए इसके साथ ही परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी ।भक्तों ने माता के नौवें स्वरूप मां सिद्ध दात्री सहित देवी की विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की मंदिरों में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा नवमी के दिन सोमवार को कन्या पूजन भंडारा तथा रात्रि काली हवन का आयोजन किया गया।

Related Posts