BREAKING

देश दुनियां

स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, 8 लोग हिरासत में

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। मोघट रोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने द बेस्ट स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस को यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस टीम ने महिला पुलिस बल के साथ सेंटर पर कार्रवाई की। मौके से 3 युवतियां, 4 अन्य व्यक्ति और एक कर्मचारी मिले। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कर्मचारी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं युवतियां

सीएसपी अभिनव बारंगे के अनुसार, स्पा सेंटर से मिली तीनों युवतियां इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है। उनके दस्तावेज और पहचान की जांच की जा रही है। सत्यापन के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।

संचालक और लाइसेंस की जांच

पुलिस अब स्पा सेंटर के लाइसेंस, दस्तावेज और संचालक की जानकारी जुटा रही है। सेंटर का वास्तविक मालिक कौन है और इसका संचालन कौन कर रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts