Khel News: गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट में आयोजित हुंडई पैरा वर्ल्ड आर्चरी सीरीज 2026 अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाया है।टोमन कुमार ने प्रतियोगिता में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में टोमन कुमार ने जम्मू-कश्मीर की शीतल देवी के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।इस प्रकार भारत में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टोमन कुमार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से तीन पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने टोमन कुमार की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि टोमन कुमार की यह सफलता छत्तीसगढ़ की तीरंदाजी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों एवं तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।कैलाश मुरारका ने कहा कि टोमन कुमार ने पूर्व में भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक प्राप्त किए हैं। लेकिन भारत में आयोजित इस प्रतिष्ठित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में एक ही प्रतियोगिता में तीन पदक हासिल करना उनके शानदार खेल कौशल, मेहनत और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य, मिक्स्ड टीम में कांस्य और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। टोमन कुमार ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं।यह भी गौरव का विषय है कि विश्व स्तरीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भारत में गुजरात के अहमदाबाद में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन से भारत को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में और अधिक मजबूत पहचान मिली है।प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, वर्ल्ड आर्चरी एवं एशियन आर्चरी के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका भी प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहकर आयोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते रहे।कैलाश मुरारका ने गुजरात सरकार एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता स्थल, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं। खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके लिए गुजरात सरकार एवं आयोजन समिति बधाई की पात्र है।उन्होंने कहा कि देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग से गुजरात में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा खेल अधोसंरचना के विकास को नई गति मिल रही है। गुजरात में विकसित की जा रही विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं और खेल अकादमियां भविष्य में बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार कर रही हैं।कैलाश मुरारका ने माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री, गुजरात सरकार, वर्ल्ड आर्चरी, एशियन आर्चरी तथा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और इतने शानदार स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई दी।उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, तीरंदाजों, प्रशिक्षकों एवं मैनेजरों को भी टोमन कुमार की इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निरंतर मार्गदर्शन एवं खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।कैलाश मुरारका ने कहा कि टोमन कुमार की यह तीन पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।टोमन कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।कैलाश मुरारकाराष्ट्रीय उपाध्यक्षभारतीय तीरंदाजी संघआयुष मुरारका महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन
पैरा वर्ल्ड आर्चरी सीरीज में छत्तीसगढ़ के टोमन कुमार का शानदार प्रदर्शनटोमन कुमार ने जीते तीन पदक
-ADS-









