CGNEWS; 7 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 और 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
बता दे की अधिकारियों को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 21 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार सभी अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर 21 अगस्त 2026 से अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।










