पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सरिता देवी का अपने पति छोटेलाल प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह अपनी चार वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी और दो वर्षीय बेटी डोली कुमारी को साथ लेकर घर से निकल गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला ने पहले दोनों बच्चियों को कुएं में धकेला और फिर स्वयं भी उसमें छलांग लगा दी। बड़ी बच्ची के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर










