BREAKING

छत्तीसगढ़

15 मिनट का योग, पूरे दिन का संतुलन”_ वसुधा राही

Desk News | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरिगिर टॉवर, सिविल लाइंस, रायपुर में योग जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन सत्र का आयोजन तारवानी एंड एसोसिएट्स द्वारा किया गया।सत्र का संचालन वसुधा राही मैडम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन केवल 15 मिनट योग करने से तनाव कम होता है, एकाग्रता एवं फोकस बढ़ता है तथा दैनिक जीवन में संतुलन बना रहता है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सागर मलाकर सर ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व को दर्शाती है। सत्र में भ्रामरी, कपालभाति, श्वास संबंधी अभ्यास एवं अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सागर मलाकर सर, शशांक त्यागी सर, सुमित रावत सर, संजनी मैडम एवं अभिषेक सर का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में सीए चेतन तारवानी, मनीषा तारवानी, सीए सिद्धांत माखीजा, ईशानी मैडम, रेशमी वाधवानी, अर्पणा मैडम, रूपाली सोनी, वंश ठौरानी, तुषार सिंह राजपूत, देवेश गिदवानी, लोकेश अग्रवाल, आशीष देवांगन, आयुष देवांगन, माहिर सोनी, करण मनवानी, आर्ची नेनवानी, कोमल राठी, मुस्कान नारा, साधना साहू, उपासना देवनानी, काशिश ऐलसिंघानी, मनीष असलानी, प्रशांत मथानी, वंशिका अग्रवाल, यक्षा चावला, दिव्या सोनी, मुस्कान शर्मा, नाज़िया परवीन, नैन्सी शर्मा, चित्रा रूपरेला, प्रियांशु सिंह, रितिका सेन एवं आकांक्षा दीदी सहित अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया और योग शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts