BREAKING

छत्तीसगढ़

रुद्र प्रताप देहारी के 4 विकेट की मदद से बिलासपुर बुल्स ने सरगुजा टायगर्स का 9 रनो से हराया

CCPL Cricket Match 2026 | छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून 2026 से 14 जून 2026 तक षहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जारहा है।

आज दिनांक 10 जून 2026 का दूसरा मैच सरगुजा टायगर्स तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया।सरगुजा टायगर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय किया। वर्शा के कारण मैच 15-15 ओवरों का खेलागया।

बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रनों स्कोर बनाया।बिलासपुर बुल्स की ओर से विकल्प तिवारी ने अर्धषतकीय पारी खेलते हुये 53 रनबनाये। उनके अतिरिक्त पवन परनाते ने 35 रनत थाप्रतिक यादव ने 32 रनों की पारी खेली।सरगुजा टायगर्स की ओर से वासुदेव बरेथ ने 3 विकेट प्राप्त किये।

148 रनों के लक्ष्य का पीछाकर ने उतरी सरगुजा टायगर्स 14.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर137 रन हीबनासकी।सरगुजा टायगर्स की ओर से सानिध्य हुरकत ने 43 रन, कृतेष साहु ने 35 रन तथा आषुतोश सिंह ने 32 रन बनाये।बिलासपुर बुल्सकी ओर से रुद्र प्रताप देहारी ने 4 विकेट, भरत गोंडवानी तथा वरुण सिंह भुई ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

बिलासपुर बुल्स ने 9 रनों से मैच जीत लिया। रुद्र प्रताप देहारी प्लेयरऑफ द मैचरहे।

Related Posts