CG Raipur News | सेवा, सुषासन, जनकल्याण को समर्पित माननीय यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी के नेतृत्व में मॉ महाकाली मंदिर आकाषवाणी रायपुर में भव्य हवन, पूजन एवं आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने उपस्थितजनों एवं समस्त प्रदेषवासियों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 12 वर्षों का कार्यकाल राष्ट्रसेवा से समर्पित और बेमिसाल रहा है। विषम परिस्थितियों में भी भारत ने विष्व स्तर पर नित नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सैकड़ों योजनाओं का विस्तार किया गया और आज देषभर में लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हैं। सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र को माननीय प्रधानमंत्री ने चरितार्थ करते हुए नित नई उंचाईयों को छुआ और राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया। राष्ट्रसेवा की भावना से उन्होंने प्रधानसेवक के रूप में मॉ भारती की सेवा की।
इसी परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर आकाषवाणी स्थित मॉ महाकाली मंदिर में हवनपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेष महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, छ.ग. शासन के कृषिमंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक ललित जैसिंघ, प्रदेष प्रवक्तागण सहित जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, जिला पदाधिकारीगण मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व पार्षदगण और निगम मंडल के अध्यक्षगण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, वरिष्ठ नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।










