BREAKING

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

Jashpur ; पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचाया है। मामला Lodam थाना क्षेत्र के ग्राम भलमंडा का है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब चार बजे लोदाम थाना की पेट्रोलिंग टीम रूपसेरा के पास नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर जा रहा एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगाने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया।

भलमंडा चौक के पास पुलिस को पीछे आता देख ट्रक में सवार आरोपी वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रॉली में 27 गौवंशों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी गौवंशों को सकुशल बरामद कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

मामले में पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक JH-01-AR-7060 को जब्त कर लिया है। जशपुर पुलिस ने लोदाम थाना में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक बसंत खुटिया, सुरेन्द्र एक्का और गजानंद की अहम भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Lal Umed Singh ने कहा कि फरार तस्करों की तलाश जारी है और मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts