रायपुर ; छत्तीसगढ़ के एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026- 2027 के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह बजट बेहद निराशाजनक है। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं किसी के लिए भी कुछ भी पर्याप्त प्रावधान नहीं रखे गए हैं।
पूरा बजट केवल अपने उद्योगपति मित्र को ध्यान में रख कर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में जो माइनिंग कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है उसका फायदा केवल और केवल अडानी को होगा।
उन्होंने कहा बजट के तुरंत बाद शेयर बाजार का टूटना और निवेशकों के 16 लाख करोड़ से ज्यादा डूबना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता ने बजट को नकार दिया है। संदेश स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है।










