CG Khabar : रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा बच्चों में पढ़ने की आदत, ज्ञान और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से “इंद्रधनुष लाइब्रेरी” परियोजना का आयोजन 30 सितंबर को शासकीय स्कूल, देवपुरी में किया गया। इस पहल के तहत बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक, कहानी, गतिविधि एवं शैक्षणिक पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया, जिससे बच्चों को पढ़ने, सीखने और अपनी कल्पनाशक्ति को विकसित करने का अवसर मिल सके।लाइब्रेरी कक्ष को बच्चों के लिए अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से क्लब सदस्य द्वारा 2 पंखे भी दान किए गए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी बच्चों को नाश्ता वितरित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के एडवाइजर रोटेरियन विनय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने “इंद्रधनुष लाइब्रेरी” परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को किताबों से जोड़ना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। क्लब सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा और ज्ञान की पहुंच को मजबूत करना है। परियोजना की चेयरपर्सन रोटेरियन आयुषी जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। “Books Today, Brighter Tomorrows”
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने शुरू की “इंद्रधनुष लाइब्रेरी” पहल
-ADS-










