BREAKING

Blog

कार और हाइवा की जबरदस्त टक्कर, कार का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर कार और हाइवा की जबरदस्त टक्कर हो गई है। वह बताया जा रहा है कि, रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन तक टूटकर फेंका गया। जानकारी के अनुसार कार चालक घायल है।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके के लिए भेजा गया है। मामला बस्तर पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार बस्तर की तरफ से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच टोल प्लाजा के नजदीक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई। फिर एक अन्य कार से टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन तक टूटकर फेंका गया। कार के सामने के हिस्से के परखच्चे टूट गए।

बताया जा रहा है कि कार चालक घायल है। उसे मामूली चोट आई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले भी उसी जगह पर हादसे हो चुके हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts