BREAKING

छत्तीसगढ़

सरकार का अनूठा घोटाला में 7 करोड़ का धान चूहे खा गये_ Newsxpress

CG Khabar : रायपुर । कवर्धा जिला में 7 करोड़ के धान घोटाला के लिए चूहा को जिम्मेदार ठहराये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कवर्धा के दो धान संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल 7 करोड़ की कीमत का धान गायब है और जिम्मेदार इस घोटाला पर पर्दा करने इसे चूहा के द्वारा खाना बता रहे है। उन्होंने ने कहा 20223-24 में 1000 करोड़ के धान की गड़बड़ी हुई थी, जिसकी कोई जांच नही हुई। अब 2024-25 में हजारों करोड़ की धान घोटाला हुआ है, ये सब भाजपा सरकार के संरक्षण में हुआ है। भाजपा सरकार कवर्धा में हुई 7 करोड़ के धान घोटाला के लिए चूहों को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो बाकी करोड़ो धान की हेराफेरी हुई उसके लिए किसको जिम्मेदार ठरायेगी?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में धान घोटाला, चावल घोटाला, टेंडर घोटाला, दवा खरीदी घोटाला, बारदाना खरीदी घोटाला, शराब घोटाला सहित हर योजना में घोटाला हो रहा है। भाजपा का मूल काम भी भ्रष्टाचार करना है। 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान भी धान नान सायकल मोबाईल खरीदी जमीन घोटाला हुआ था वही दौर फिर आ चुका है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा जिला सहित प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों की जांच की जाये सभी जगह अनियमितता की शिकायत है। कवर्धा जिला में 7 करोड़ के धान की गड़बड़ी की वसूली की जाये जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो।

Related Posts