उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 07 दिसम्बर रविवार को अपरान्ह 12 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जिले के लगभग 9554 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 44 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर, विधि परिसर पीजी कॉलेज कांकेर, शासकीय आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम कॉलेज कांकेर, कृषि कॉलेज एवं रिसर्च स्टेशन सिंगारभाट कांकेर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, शासकीय जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र डाईट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय कन्या छात्रावास हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय हाई स्कूल बरदेभाठा, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल कांकेर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा कांकेर, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी, जुपिटर पब्लिक स्कूल माहुरबंदपारा कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल डुमाली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बागोडार, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पटौद, शासकीय हाई स्कूल दशपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ईच्छापुर, शासकीय हाई स्कूल माकड़ी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नाथियानवागांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरडोंगरी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोकपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कन्हारपुरी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धनेलीकन्हार, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोदागांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पोटगांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोकानपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तारसगांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लखनपुरी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोलकुम्हड़ा, शासकीय शहीद गैंदसिंह कॉलेज चारामा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल चारामा, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल चारामा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गिरहोला और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आंवरी चारामा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।










