Gaurela Pendra Marwahi; भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी जनवरी 2026 में राजनांदगांव में आयोजित होना प्रस्तावित है। अग्निवीर थल सेना भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा में जीपीएम जिले के 17 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, के सहयोग से उत्तीर्ण छात्रों को 6 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक सुबह 6 से 8 बजे तक निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान पेण्ड्रा में आयोजित किया गया है, जहां प्रशिक्षक के रूप में पंचराम, गुमान मार्को एवं बलदाऊ कुशराम (भूतपूर्व सैनिकों) द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए तीरथराम मरकाम (मो. 9754094200) एवं सुरेश बेहरा (मो. 7389504991) से संपर्क कर सकते हैं।










